September 13, 2025

मुंगेर लोकसभा: जदयू प्रत्याशी ललन सिंह ने की एनडीए कार्यकर्ताओं संग बैठक

बाढ़। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओ की एक बैठक सवेरा हाल के पास हुई। बैठक में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी एवं राज्य सरकार में मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के अलावा जनता दल यू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भाग लिया। मंच पर आसीन जनता दल यू के नेता मनोज कुमार, देवेन्द्र यादव, शंकर सिंह, पंकज मुखिया (बिहारी विगहा), के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं भाजपा की ओर से बाढ़ जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ राजू जी, मुकेश सिंह के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस सभा की अध्यक्षता बाढ़ जिला अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी ने किया।

You may have missed