NDA ने किया वैश्यों की उपेक्षा, उपेक्षित प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाएगी सजपा (भारत) : प्रो. जगन्नाथ
पटना। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रो. (डॉ.) जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने राजग गठबंधन के द्वारा वैश्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रदेश कार्यसमिति की सदस्यता से त्याग पत्र देते हुए सर्व जन पार्टी (भारत) का सक्रिय सदस्य एवं नेता बनना स्वीकार कर लिया। सर्व जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय प्रसाद सरस्वती ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और प्रो. गुप्ता को सर्व जन पार्टी (भारत) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पार्टी पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन बनाये जाने की घोषणा संवाददाता सम्मेलन में की। वे बिहार विधान सभा चुनाव में सजपा (भारत) का नेतृत्व करेंगे और इनके ही नेतृत्व में पार्टी बिहार चुनाव लड़ेगी।


इस दौरान प्रो. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने 51 विधानसभा क्षेत्रों की सूची भी जारी किया। उन्होंने कहा कि सजपा (भारत) के चुनाव चिन्ह नेक टाई पर उपेक्षित वैश्य समुदाय के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जायेगा। जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में अन्य समुदाय अथवा अन्य पार्टियों से गठबंधन कर चुनाव लड़ाया जायेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कुम्हरार विधानसभा से मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा, लेकिन वैश्य को ही टिकट दिया जाएगा।
51 विधानसभा क्षेत्रों की सूची
कसवां, पूर्णिया, अमौर, कदवां, बरारी, बेलहर, भागलपुर, कहलगांव, शेखपुरा, हिलसा, जीरादेई, बनियापुर, सोनपुर, कुढ़नी, कांटी, साहेबगंज, डिहरी, बांकीपुर, दानापुर, खगड़िया, सिकटा, बिक्रम, फुलपरास, बक्सर, बरबीघा, गौड़ा बौराम, बगहा, बेगूसराय, लखीसराय, झाझा, सुरसंड, संदेश, सिकटा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, चिरैया, जाले, तेघड़ा, ढाका, हरलाखी, ओबरा, बाबूबरही, महिषी, लौकाहा, सहरसा, अरवल, बख्तियारपुर, साहेबपुर कमाल, सिमरी बख्तियारपुर, मुंगेर एवं शिवहर।

