February 16, 2026

नक्सलियों से जंगल में मुठभेड़- एके-47,विदेशी राइफल समेत बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

पलामू।झारखंड के पलामू जिले में जंगलों में छिपे नक्सलियों को सर्च ऑपरेशन के दौरान सीआरपीएफ तथा पलामू पुलिस की टीम ने घेर लिया।जिस दौरान मुठभेड़ हुआ जंगल का फायदा उठाकर नक्सली तो भाग निकले।मगर संयुक्त टीम ने बड़े पैमाने पर नक्सलियों के हथियार ज़ब्त कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू जिले के जंगलों में नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिली थी। सूचना के उपरांत सीआरपीएफ की बटालियन तथा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन करते हुए दबिश दिया।मौका ए वारदात पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हुई।जवानों के द्वारा किए गए फायरिंग के बाद नक्सली मौके पर से भाग खड़े हुए।इस दौरान संयुक्त टीम को नक्सलियों के छिपे हुए स्थान से एके-47,पिस्टल,विदेशी राइफल,वायरलेस सेट समेत बड़े पैमाने पर कारतूस बरामद किए जाने में सफलता हाथ लगी।बताया जाता है कि नक्सलियों के द्वारा आसपास के इलाकों में ठेकेदारों से लेवी वसूला जा रहा था।इतना ही नहीं लेवे नहीं मिलने की स्थिति में नक्सलियों के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ तथा पलामू पुलिस की टीम ने ऑपरेशन चलाया।जिसमें यह उपलब्धि हासिल हुई।

You may have missed