बिहार के ग्रामीण इलाकों में साल 2022 में नावार्ड देगी 1.46 लाख करोड़ का वार्षिक लोन, जानिए पूरा मामला

बिहार। साल 2021 खत्म होने की कगार पर है। कुछ दिनों बाद साल 2022 का आगमन हो जाएगा। जहां नया साल बिहार में नौकरी की बहार लेकर आएगा वही अगले साल लोन लेकर अपना व्यापार शुरू करने वालों के लिए भी अच्छा साल होने वाला है। दरअसल राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने अगले साल वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए लोन देने की योजना बना ली है। जानकार बता रहे हैं कि पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक राशि और अधिक संख्या में लोगों को व्यापार हेतु ऋण दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.46 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना बनाई है। यह पिछले साल की तुलना में 3 हजार करोड़ रुपए ही अधिक है। वही इस राशि में 85 हजार करोड़ कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिया जाएगा जबकि अन्य दूसरे क्षेत्र के लोगों को दिया जाएगा।

बता दें कि नाबार्ड बैंक बिहार स्टेट फोकस पेपर वर्ष 2022 23 मंगलवार को जारी करेगा। जिसमें ऋण संभावनाओं में किसानों की आय बढ़ाने के लिए, कृषि उपज बढ़ाने, कृषि उपज की मार्केटिंग और कृषि टर्म लोन आदि पर फोकस किया गया है। बैंकों प्राथमिक सेक्टर में लोन देने की गति बढ़ाने के लिए कहा जाएगा। वही चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए नाबार्ड ने बिहार के लिए तय किया था 1.43 लाख करोड़ क्रेडिट लक्ष्य। स्टेट फोकस पेपर में नाबार्ड ने कृषि के साथ-साथ दूसरे प्राथमिक सेक्टर के सम्यक विकास के लिए सुझाए गए पहुलओं पर अमल करने के लिए कहा है।