PATNA : अभाकाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, महासचिव बने अरुण कुमार श्रीवास्तव

  • प्रयागराज में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद लौटा बिहार का प्रतिनिधिमंडल

पटना। प्रयागराज में 8 अप्रैल व 9 अप्रैल को आयोजित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कायस्थ पाठशाला, इलाहाबाद के अध्यक्ष चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री अरूण कुमार श्रीवास्तव चुने गए। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा समेत 15 अन्य नेताओं ने पटना लौटकर यह जानकारी दी। नेताओं ने जीत की हार्दिक बधाई व शुभकामना दी है और कहा की अब एक अध्याय महासभा का शुरू होगा। वही बिहार प्रदेश के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंहा ने कहा की दोनों पदाधिकारियों के दोबारा चुने जाने से संगठन के विस्तार और मजबूती को बल मिलेगा। वही इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री बिश्वास सारंग को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुने जाने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, बिहार प्रदेश की ओर से हार्दिक बधाई दी गई है। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पटना से 15 लोगों का एक दल प्रयागराज गया था। बिहार प्रदेश के दल का नेतृत्व महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा व राष्ट्रीय मंत्री मनहर कृष्ण अतुल संयुक्त रूप से कर रहे थे। दल में उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव, अधिवक्ता मंच के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा उर्फ पल्लू बाबू, अजय कुमार सिन्हा उर्फ मंटू कुमार, मुकेश कुमार, आदित्य नारायण अम्बष्टा, प्रचार-प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कुमार सिन्हा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष माया श्रीवास्तव , प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार, कंचन कुमारी सिन्हा, नवनीत कुमार, उत्कर्ष सिन्हा, अनीता सिन्हा आदि प्रमुख थे।

About Post Author

You may have missed