बिहार : मोतिहारी में गूंगी महिला से गैंगरेप, 4 युवकों गिरफ्तार

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिलें में एक युवती से गैंगरेप हुआ है। बता दे की युवती सुन और बोल नहीं सकती है। बताया जा रहा है की 4 युवकों ने शुक्रवार की रात मुर्गी फॉर्म पर बंधक बनाकर युवती के साथ रेप किया। बता दे की 9 अप्रैल की शाम पीड़िता घायल अवस्था में घर पहुंची। इसके बाद अपनी भाषा में परिजनों को पूरी जानकारी दी। परिजन ने रक्सौल थाने में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने सोमवार की रात चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ है। वही यह पूरा मामला रक्सौल थाना इलाके का है।
शरीर पर चोट के भी कई निशान
वही थाने में ही पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान कर ली। इसके बाद सभी का मेडिकल कराया जा रहा है। चार युवकों ने युवती को पहले बंधक बनाया। वही इसके बाद बारी-बारी रेप किया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट भी की। युवती के चेहरे से लेकर शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। आरोपियों में मुर्गी फॉर्म का संचालक मो. अरमान है। वह रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चड़वा बेलहिया गांव का रहने वाला है। वही इसके अलावा वहां काम करने वाला स्टाफ बेतिया निवासी मो. एकबाल और पर्सा नेपाल का रहने वाला नूर होदा है। चौथे आरोपी के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने घटनास्थल पर ही पहुंच सभी आरोपी को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की पहचान पीड़िता ने कर ली है। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल और उसका बयान कराया गया है। वही मोतिहारी SP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक गूंगी महिला से रेप का मामला आया है। इसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रक्सौल SDPO आईपीएस चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में इस मामले की जांच कराई जा रही है।

About Post Author

You may have missed