नरेंद्र सिंह-सुमित प्रकरण:- राजनीतिक षडयंत्र के खिलाफ पटना में धरना देगी अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा

पटना।बिहार के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित कुमार सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाने के खिलाफ अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के द्वारा आगामी 9 फरवरी को पटना के गर्दनीबाग में धरना का आयोजन किया गया है।अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने मुंगेर एसपी सिंह द्वारा राजनीतिक विद्वेष से पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक सुमित सिंह को फर्जी मामले में फंसाने के खिलाफ धरना देने की घोषणा की गई है।इस संबंध में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने बताया कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह का राजनीतिक जीवन हमेशा से स्वच्छ रहा है। कई बार मंत्री बने हैं लेकिन उन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे।सरकार के खिलाफत तथा विरोध करने से किसी को झूठे केस में नाम डालकर द्वेष वश गिरफ्तारी का वारंट निकालना सबसे बड़ा अपराध है।उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह एवं उनके पूर्व विधायक पुत्र सुमित सिंह सार्वजनिक जीवन में जीने वाले लोग हैं।सरकार के विरोध करने के कारण सत्ताधारी दल के राजनेताओं के इशारे पर मुंगेर एसपी के द्वारा इन नेताओं को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश का अपराध विरोधी मोर्चा घोर निंदा करता है।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग सरकार से करता है।इस आशय से जुड़े संवाददाता सम्मेलन में मोर्चा के अन्य नेता अशोक जैन,मनोज कुमार सिंह,हृदय बिहारी सिंह,राणा सिंह अजय कुमार गुप्ता,राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

You may have missed