नालंदा में भीषण सड़क दुर्घटना,दो व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत,एक गंभीर रूप से घायल

नालंदा।कोरोना महा आपदा के काल में अनलॉक वन के दौरान बिहार के नालंदा जिला से एक बड़ी दुर्घटना की खबर आई है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है।नालंदा में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है।जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।घटना नालंदा जिले के बेन थाना इलाके की है।जहां अरावां गांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।जिसे इलाहाबाद के लिए शीघ्रता के साथ नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मरनेवाले दोनों व्यक्ति मजदूर थे।इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि मजदूर परवलपुर ईंट भट्ठा से लौट रहे थे। इस दौरान अरावां गांव के पास उनकी ट्रैक्टर अचानक पलट गई।अनियंत्रित होकर गाड़ी पलटने से दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।प्रशासन के द्वारा जद्दोजहद के बाद याद आया तो शुभम कराया जा सका।
