PATNA : इमारत शरिया के नायब नाजिम मौलाना सोहेल अहमद नदवी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
- कटक में नमाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन
- ईमारत-ए-शरिया के नायब नाज़िम सुहैल नदवी के इंतेक़ाल पर लालू प्रसाद, तेजस्वी सहित राजद नेताओं ने दुख जताया
पटना (अजीत)। बिहार, झारखंड व उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत शरिया के नायब नाजिम मौलाना सोहेल अहमद नदवी का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया। वही इस खबर से बिहार, झारखंड व उड़ीसा राज्यों में इमारत शरिया और उनके समर्थकों पदाधिकारियों, इमारत शरिया से जुड़े स्टूडेंट्स कर्मचारियों एवं अन्य लोगों राजनीतिक सामाजिक हल्के में शोक की लहर दौड़ गई। इमारत शरिया से मिली जानकारी के अनुसार, नायब नाजिम मौलाना सोहेल अहमद नदवी उड़ीसा के कटक दौरे पर थे। जहां नमाज के दौरान ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इमारत शरिया के दिवंगत नायब नाजिम के रूप में सेवा करने के अलावा, मौलाना सोहेल अहमद नदवी इमारत के शैक्षिणिक और कल्याण ट्रस्ट के महासचिव के साथ दारुल उलूम अल- इस्लामिया के सचिव एवं मौलाना सज्जाद मेमोरियल अस्पताल के सचिव के रूप में अपने यादगार सेवा के लिए याद किया जायेंगे। इमारत शरिया के अमीर ए शरियत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी समेत इमारत शरिया के तमाम लोगों ने गहरा शोक जताया है। दिवंगत मौलाना के असामयिक निधन को अमीर ए शरियत हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने देश की बड़ी त्रासदी करार दिया है। अमीर ए शरियत बिहार, ओडिशा और झारखंड हजरत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने अपने शोक वक्तव्य में कहा कि मेरी गतिशील और सक्रिय टीम के सदस्य, इमारत शरिया के संरक्षकों में एक नायब नाजिम मौलाना सोहेल अहमद साहब के निधन से हम सभी मर्माहत है। वही इस दुखद समाचार पर हम सभी उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ दुख साझा करते हैं और ईश्वर से उनके परिवार के लिए धैर्य धारण की प्रार्थना की है। वही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव, राज्यसभा सांसद डॉक्टर मीसा भारती समेत कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आत्म की शांति के लिए दुआ की है।


