February 15, 2026

नहीं हटाए गए हैं मदन मोहन झा,अखिलेश सिंह तथा सदानंद सिंह,कांग्रेस ने किया जोरदार खंडन

पटना।कांग्रेस के स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अविनाश पांडेय ने मीडिया में चली उन खबरों का जोरदार खंडन किया है।जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के चयन समिति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा,चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश सिंह तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह को हटा दिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से भ्रामक तथा निराधार है।उन्होंने कहा कि तीनों नेता पार्टी के सम्मानजनक नेता है।उन्हें हटाने की बात हो ही नहीं सकती।स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने इस खबर को पूरी तरह से निराधार बताया है।दरअसल कांग्रेस में गठबंधन के पश्चात मिले 70 सीटों की उम्मीदवारी को लेकर विगत 10 दिनों से घमासान चलने की खबर आ रही है।अमूमन हर पार्टियों में टिकट के फैसलो को लेकर ऊंच-नीच हो ही जाती है।कांग्रेस पार्टी में भी टिकट वितरण को लेकर पार्टी के एक धड़े ने धांधली का जमकर आरोप लगाया। यहां तक की सदाकत आश्रम में सत्याग्रह तथा धरना का दौर भी चला। मगर मीडिया में जो खबरें आई की पार्टी के चयन समिति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा सांसद अखिलेश सिंह तथा विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।पार्टी के हाईकमान ने इस खबर का खंडन किया है। ज्ञातव्य हो कि पहले चरण के लिए कांग्रेस के द्वारा उम्मीदवारों का घोषणा कर दिया गया।वहीं दूसरे और तीसरे चरण के लिए सीटिंग सीटों को छोड़कर बाकी अन्य सीटों पर टिकट वितरण का फाइनल फैसला नहीं लिया जा सका है।नई दिल्ली में आयोजित आज बैठक के उपरांत शेष सीटों पर फैसला लिए जाने की पूरी संभावना है।

You may have missed