December 8, 2025

BIHAR : कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नागेंद्र झा के आदमकद प्रतिमा का अनावरण

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रहे डॉ. नागेंद्र झा के आदमकद प्रतिमा का अनावरण नागेंद्र झा महाविद्यालय प्रांगण में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया। इस दौरान महाराजा कामेश्वरनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा, दरभंगा व आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह और संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसएम झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके पुत्र और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की।
आदमकद प्रतिमा के अनावरण के उपरांत विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि नागेंद्र झा विद्वान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने बिहार की राजनीतिक विरासत को संभाला और समाज के लिए अपना जीवन दान दे दिया। उनके जैसे अध्ययनशील सामाजिक राजनीतिक व्यक्ति विरले ही जन्म लेते हैं। वहीं कुलपति प्रो. शशिनाथ झा ने कहा कि स्व. नागेंद्र झा मिथिला ही नहीं वरन देश के मूर्धन्य विद्वानों में से एक रहे हैं। उनकी प्रतिमा के लगने से युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिलेगी।

You may have missed