February 25, 2026

रोहतास के एक गांव में रहस्यमयी बीमारी का खौफ; दो दिन में पांच की मौत, लोगों में दहशत का माहौल

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के एक गांव में रहस्यमयी बीमारी से खौफ फैल गया है। यहां अब तक पांच लोगों की इस गुमनाम बीमारी से मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि लोग अचानकर बीमार पड़ रहे हैं। उनका शरीर अकड़ जा रहा है और आंखों से दिखाई देना बंद हो रहा है। इसके बाद उनकी मौत हो जा रही है। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। कुछ अन्य लोग भी बीमार हैं। यह मामला रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र के खड़ारी गांव का है। यहां बीते 48 घंटे के भीतर 5 लोगों की जान जा चुकी है। मृतकों के परिजन ने बताया कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों के आखों की रोशनी चली जाती है। शरीर में झनझनाहट होने लगती है, नशे की तरह अकड़ने लग जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के दिन गांव के रहने वाले संजय यादव (35) की मौत हुई। इसके बाद बुद्धू पासवान (30) चंदन पासवान (22), धनंजय सिंह (38) और मनीष सिंह (40) की भी एक-एक करके जान चली गई। गांव के ही रहने वाले सुखनंदन पासवान की भी हालत भी गंभीर है। उसे इलाज के लिए यूपी के वाराणसी ले जाया गया है। सुखनंदन के दो भाई रहस्यमयी बीमारी से मर चुके हैं। गांव में हो रही इन मौतों से लोगों में खौफ है।

You may have missed