मुजफ्फरपुर में हत्या-फेसबुक लाइव के माध्यम से लगाई थी जान बचाने की गुहार, फिर भी अपराधियों ने कर दी हत्या

मुजफ्फरपुर।कल देर रात मुजफ्फरपुर के अहियापुर में समस्तीपुर के कोर्ट के पेशकार के युवा पुत्र विनीत कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी इस हत्याकांड ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन के कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े किए हैं सोशल मीडिया पर नेता का एक वीडियो वायरल है जिसमें वह फेसबुक पर लाइव आकर प्रदेश के पुलिस प्रमुख समेत ओवरी अधिकारियों से अपनी प्राण की रक्षा के लिए गुहार लगाता हुआ दिख रहा है पूर्व में भी इस युवक पर जानलेवा हमला हुआ था वायरल वीडियो में युवक ने कहा है कि अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो मेरी हत्या हो जाएगी। बावजूद इसके समय रहते पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और यह युवक अपराधियों की गोलियों का शिकार बन गया। प्राप्त खबरों के अनुसार समस्तीपुर के रोसड़ा कोर्ट के पेशकार अरविंद शरण के पुत्र विनीत कुमार की बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने शुक्रवार रात अखाड़ाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने गोली मार दी। खून से लथपथ विनीत को उसके साथी व स्थानीय लोग एसकेएमसीएच ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अहियापुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि युवक अहियापुर के शेखपुर का रहने वाला था। पुरानी अदावत में गोली मारी गई। दस माह पहले भी उस पर फायरिंग हुई थी। मूलरूप से वह सीतामढ़ी के नानपुर का रहने वाला था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। हत्या से चंद मिनट पहले विनीत अपने कुछ दोस्तों के साथ अखाड़ाघाट में खड़ा था। मोबाइल रिचार्ज कराने एक साथी के साथ बाइक से अखाड़ाघाट में ओम बिल्डिंग के पास गया। वहां से लौटने के क्रम में जीरामोइल की तरफ से आते बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उसे रोक लिया और उसकी कनपटी में एक गोली मार दी। विनीत बाइक पर पीछे बैठा था। विनीत के साथ उसका एक दोस्त भी था जो एकेएमसीएच तक दिखा। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से निकल गया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान का इंतजार कर रही है

विनीत की हत्या से कई सारे सवाल इस लिए खड़े हो जाते हैं कि जिस युवक की हत्या की गई उसी युवक का एक फेसबुक पर शेयर किया गया वीडियो लगातार वायरल हो रहा है जिसमे मृतक ने बिहार के डीजीपी के नाम संबोधन करते हुए काफी बातें कहीं हैं।

ग्यारह मिनट छत्तीस सेकंड के इस वीडियो में युवक अपने साथ मई 2019 में घट चुके घटना का जिक्र करता है। आगे बताया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा उसके घर पर गोलीबारी करने के बाद जब पीड़ित (अब मृतक) थाने जाता है तो पुलिस और केस के आईओ कहते हैं कि आरोपी को पुलिस द्वारा बेल दे दिया गया है।

You may have missed