February 21, 2026

मुजफ्फरपुर में सब पोस्टमास्टर ने चेंबर में ही आग लगाकर कर ली आत्महत्या,पूरे जिले में हड़कंप,सुसाइड नोट बरामद

मुजफ्फरपुर।प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। मुजफ्फरपुर में काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के आरडीएस कॉलेज स्थित डाकघर में सब पोस्ट मास्टर संजय कुमार सिन्हा ने चेंबर में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर लिया।अचानक सब पोस्टमास्टर के आग लगाकर आत्महत्या कर लेने से चारों तरफ हड़कंप मच गया।अचानक चेंबर में आग लगने से पूरे कार्यालय समेत आसपास के जगह में भी खलबली मच गई।सब पोस्ट मास्टर के चेंबर में आग लगने के बाद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया।लेकिन तब तक सब पोस्ट मास्टर संजय कुमार सिन्हा पूरी तरह से जल चुके थे।घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।बताया जाता है कि मृतक संजय कुमार सिन्हा वैशाली जिले के पातेपुर के निवासी थे तथा मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी में रहते थे। इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की पोस्ट मास्टर संजय कुमार सिन्हा से 1 महीने से छुट्टी पर थे ।घटना की सूचना मिलने के बाद काजी मोहम्मदपुर थाना मौका ए वारदात पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेज दिया।इस दौरान घटनास्थल पर मृतक के द्वारा का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।इस घटना से पूरे जिले में हड़कंप का माहौल है।अचानक एक पदाधिकारी के द्वारा इस प्रकार आत्महत्या की घटना ने आम जनमानस को झकझोर कर रख दिया है।पूरे शहर में इस वारदात को लेकर चर्चा का दौर जारी है।

You may have missed