February 11, 2026

मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी वारदात,अपराधियों ने पेट्रोल पंप मैनेजर से लूट लिए साढे नौ लाख

मुजफ्फरपुर। बिहार के अपराध ग्रस्त मुजफ्फरपुर जिले से लूट की वारदात की एक बड़ी खबर आ रही है।मुजफ्फरपुर में प्रशासन अदाओं की धज्जियां उड़ाते हुए अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से पिस्तौल की नोक पर लगभग साढे नौ लाख रुपए लूट लिए।मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से 9 लाख 58 हजार रुपए लूट लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बारे में बताया गया है कि दो बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। दोनों अपराधियों के हाथ में पिस्टल था। घटना मुजफ्फरपुक नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक मधौल स्थित एक पेट्रोल पंप का पैसा लेकर मैनेजर बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दौरान ही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।घटनास्थल पर डीएसपी और पुलिसकर्मी पहुंचे हुए हैं। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि वे मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बहरहाल इस घटना के बाद आसपास के इलाके के व्यवसायियों के दिल में अपराधियों का भय समा गया है।

You may have missed