January 26, 2026

मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता की हत्या, दो मार्च को मुंबई से लौटे थे

मुजफ्फरपुर। प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह की हत्या कर दी गई है।उनका शव उनके आवास में ही बरामद हुआ है।वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई है। भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह की हत्या की यह घटना बोचहा थाना इलाके के उनशर गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह का घर पर ही अपराधियों के द्वारा मर्डर कर दिया गया। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखी थी मृतक का हाथ- पैर बांधा हुआ था और मुंह में कपड़ा डालकर हत्या की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का पुत्र नहीं था, तीन बेटी थी और सभी की शादी हो गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता सच्चिदानंद सिंह गत 2 मार्च को ही मुंबई से मुजफ्फरपुर लौटे थे। अपराधियों ने उनके घर पर ही उनकी हत्या कर दी।अभी तक हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है। मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

You may have missed