मुजफ्फरपुर-सीएम नीतीश की सभा में चप्पल फेंकी,चार संदिग्ध हिरासत में, लगे मुर्दाबाद के नारे भी
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दोनों के सभाओं में तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।पहले तेजस्वी यादव के सभा में जूता फेंका गया।वही कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में मंच पर चप्पल फेंकी गई।प्रदेश के मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा के बाद बाद मंच से उतरते ही युवाओं ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भीड़ में से किसी ने नीतीश कुमार की तरफ चप्पल फेंकी।सीएम के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है।एक दिन पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में हुई दूसरी सभा में भी मुर्दाबाद के नारे लगे थे। तब उन्होंने कहा था कि जिसका जिंदाबाद कर रहे हो उसी की सभा में जाओ। जिंदाबाद है उसे सुनने जाओ।मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के चंदनपट्टी स्कूल में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सत्ता में वापस आया तो निश्चित रूप से 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी।हर घर सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होगी। साफ-सफाई के साथ टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कराई जाएगी।नीतीश ने कहा कि 15 वर्षों में तेज गति से विकास हुआ है। महिलाओं को आरक्षण, युवाओं को क्रेडिट कार्ड, छात्र-छात्राओं को साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति दी गई है. 15 वर्षों में सड़कों का जाल बिछा, पुल-पुलिया के निर्माण कराए गए

नीतीश कुमार सकरा के चंदनपट्टी में जदयू प्रत्याशी अशोक कुमार चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

