February 25, 2026

मुजफ्फरपुर में महिला वार्ड पार्षद से बदमाशों ने फ़ोन कर मांगी रंगदारी, एक लाख नही देने हत्या की दी धमकी

मुजफ्फरपुर, बिहार। मुजफ्फरपुर शहर के वार्ड नंबर 42 की पार्षद अर्चना पंडित से रविवार को देर शाम शाम को कॉल कर रंगदारी देने की धमकी दी गयी। कॉल करने वाले ने एक लाख रुपए रंगदारी देने को कहा। कहा कि अगर रंगदारी नहीं दोगी तो गोली मार हत्या कर दी जाएगी। कॉल आने के बाद से वार्ड पार्षद समेत उनका पूरा परिवार दहशत में है। मामले की गंभीरता को देखते थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शहर के कालीबाड़ी रोड स्थित तीन पोखरिया निवासी वार्ड पार्षद अर्चना पंडित का कहना है कि शाम में हरिसभा चौक के पास मार्केट में पति शशि भूषण पंडित के साथ थी। उसी समय मेरे मोबाइल एक अंजान नम्बर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि अविलंब एक लाख रुपए का इंतजाम कर लो। आग जान की सलामती चाहते हो तो। उन्होंने झट से मोबाइल अपने पति को पकड़ा दी। उन्होंने कॉल काट दिया।

इसी बाद ट्रूकॉलर पर उक्त नम्बर डालकर चेक किया गया। लेकिन, उसमे कोई भी नाम नहीं दिखाई दे रहा है। पुलिस ने जब संबंधित अपराधी के नंबर पर कॉल किया तो नंबर नहीं लगा। पूरा परिवार दहशत में डूबा हुआ है। जेल के ठीक पीछे वार्ड पार्षद का घर है। पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए अविलंब उक्त नम्बर और धमकी देने वाले का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

You may have missed