September 14, 2025

भागलपुर में मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या : पड़ोसियों ने लाठी डंडे से पीटकर ली जान, गर्दन व हाथ समेत अन्य हिस्से पर गहरे जख्म के निशान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली विवाद में एक वृद्ध को उसके पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। वही मृतक उजानी निवासी मो. कलीम बताया जा रहे है। वही इस घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीँ इस मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वही इस हत्या को लेकर मो. जावेद समेत कई अन्य को नामजद किया गया है। वही मृतक बुजुर्ग के परिजनों ने बताया कि उन लोगों ने गृह निर्माण के लिए उपयोग में आने वाले बालू की खरीदारी कर घर के पास रखा है। गुरुवार की देर रात कुछ बच्चे बालू के ढेर पर चढ़ कर उछल कूद कर रहे थे। वही मो. कलीम ने बच्चों को डांटा तो जावेद और उसके परिजन उनसे उलझ गए।

वही रात में बीच बचाव कर मामले को सुलझा दिया गया। फिर शुक्रवार सुबह जावेद और उसके परिजन फिर से आक्रामक हो कर गाली-गलौज करने लगे। वही जब मो. कलीम ने इसका विरोध किया तो सबों ने मिलकर लाठी डंडे से पिटाई कर और कचिया से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। मो. कलीम के गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्से पर गहरे जख्म के निशान हैं। वही नवगछिया के थानाध्यक्ष भरत भूषण ने मामले की छानबीन की है। वहीँ घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

You may have missed