PATNA : रूपसपुर में छड़ कारोबारी की हत्या से सनसनी; बदमाशों ने मारी गोलियां, घटना सीसीटीवी में कैद
पटना। पटना के रुपसपुर थाना इलाके में एक कारोबारी की हत्या कर दी गई। गुरुवार को विजय नगर कॉलोनी में अपराधियों ने छड़ सीमेंट विक्रता रंजन सिंह की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक रूकनपुरा के आदर्श कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद सिटी एसपी पश्चिम राजेश, दानापुर एएसपी अभिनव धीमान दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक का पुत्र मुन्ना ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह पिताजी गुरुवार को मॉर्निंग वाक पर निकले थे। उन्होंने कहा कि बेटा जल्दी आओ मेरे समधी सुमन व उसके भाई पवन सिंह अपने कुछ लोगों के साथ मझे घेरकर मारपीट कर रहे है। जिसके बाद मुन्ना बाइक से पिता को ढूंढने निकल पड़ा। कई बार कॉल करने के बाद जब पिता ने फोन नहीं उठाया। मुन्ना ने बताया कि थोड़ी देर बार पुलिस का फोन आया कि आपके पिताजी की उनके समधी अभ्यानंद सिन्हा उर्फ सुमन के घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंचने के बाद मुन्ना ने देखा कि उसकी मृतक बहन की सुसराल के मेन गेट पर पिता का खून के लथपथ शव पड़ा हुआ है। मुन्ना ने बताया कि 8 माह पहले दिल्ली के गुड़गांव में उसकी बहन की उसके पति द्वारा हत्या कर शव को फंदे से लटका खुदकुशी करने का शक्ल दिया था। बहन की हत्या के बाद उसके बहनोई के साथ ससुराल के सभी लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में गुड़गांव पुलिस आरोपित दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला दर्ज होने के बाद बहन के ससुराल वालों ने केस हटाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वे कई बार पिताजी के साथ लड़ाई झगड़ा किया गया था। उनके द्वारा कुछ दबंग लोगों द्वारा धमकी भी दी गई थी। लेकिन पिताजी सजा दिलाने पर अड़े रहे।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामले की जांच में जुटी पुलिस
हत्या की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सिटी एसपी पश्चिम राजेश, दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने छानबीन करते हुए बताया कि घटना के पीछे आपसी विवाद है। मृतक रंजन सिंह के पुत्री के साथ अभ्यानंद सिन्हा के पुत्र की शादी हुई थी। मगर गुड़गांव में पुत्री की हत्या के जुर्म में आरोपित का पुत्र अभी भी जेल में कैद है। उन्होंने बताया कि इन्ही सब मामलों को लेकर अभ्यानंद द्वारा समधी रंजन सिंह को घर पर बुलाया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि रंजन सिंह को दो गोली मारी गई, जो उनके सिर में लगी है। वारदात के बाद सभी आरोपित फरार हैं। घर व आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है। फिलहाल शव का पोस्मार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि वारदात सीसीटीव में कैद हो गई है।


