February 19, 2026

समस्तीपुर में बुजुर्ग किसान को अपराधियों ने गोलियों से भूना, इलाके में मचा हडकंप

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर में आपराधिक वारदातों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक अपराधिक वारदात का अंजाम अपराधी दे रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। ताजा मामला रोसरा अनुमंडल क्षेत्र के विधान थाना अंतर्गत जगमोहरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 से है। जहां बीती रात करीब 11 बजे पर घर के दरवाजे पर सो रहे बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बुजुर्ग किसान की पहचान राम सिंहासन चौपाल के रूप में हुई है। हत्या के इस सनसनीखेज वारदात के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि दो आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के पुत्र ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज हुई तो वह घर से बाहर निकल रहा था। इस दौरान दोनों अपराधी गोली मार कर भाग रहे थे।

वही इस मामले में उनके पुत्र का कहना था कि एक पुराने मामले को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा था, जिसमें उनके पिता ने गवाही दी थी। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी की वजह से हत्या की गई है। मृतक के पुत्र और अन्य परिजनों ने बताया कि एक किसी पुराने मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा था और उसी में गवाही हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिथान थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बिथान पुलिस अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

You may have missed