February 25, 2026

PATNA : मनेर में पूर्व पंचायत समिति सदस्य की हत्या से हडकंप, आपसी विवाद में अपराधियों ने मारी गोली

पटना। राजधानी पटना में मनेर थाना क्षेत्र के ब्रहमचारी में बुधवार की देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने पोखर पर निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य 36 वर्षीय अरुण कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे पहले भी अरुण कुमार तीन बार हमला हो चूका है। बताया जा रहा है कि गांव के हीं कुछ लोगों से इनका विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में चल रहा है। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार यादव बुधवार की देर रात अपने भठ्ठे से काम करवाने के बाद घर लौट रहे थे। घर लौटने के क्रम ब्रह्मचारी मोड़ के पास अपनी बाइक रोक कुछ लोगों से बात करने लगे। इसी दौरान पहले से घात लगाए एक बाइक पर सवार दो अपराधी आए और उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस दौरान वहा खड़े लोगों ने जिन्दा समझकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना मिलते ही मनेर थाना दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुची। पुलिस गांव में तनाव का माहौल देखते हुए कैंप कर रही है। मृतक के भाई ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई पर पहले भी तीन बार हमला हो चूका है। जिसकी शिकायत बार बार मनेर पुलिस से करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके बाद इस बात की शिकायत डीजीपी तथा एसएसपी से भी किया। लेकिन कुछ नही हुआ। जिसका परिणाम है कि मेरे भाई की हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के परिजन ने बताया की ईट भट्ठे की जमीन की लीज के पुराने मामले को लेकर रामबाबू राय तथा उनके लोगों के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद गांव के लोगों में काफी आक्रोश है। मनेर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।

You may have missed