भागलपुर में अवैध संबंध में युवक की हत्या से हडकंप: गला रेतकर मार डाला, दो गिरफ्तार
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में अवैध संबंध को लेकर एक शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान इतवारी पहाड़िया (30) की रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक महिला से इतवारी पहाड़िया का अवैध संबंध था। इसको लेकर रविवार के दोपहर महिला के पुत्र और उसके पति से इतवारी पहाड़िया का विवाद हुआ था। सोमवार के अहले सुबह इतवारी पहाड़िया की धारदार हथियार से उक्त महिला के पति पूसा पहाड़िया और उसका बेटा ने सन्नी पहाड़िया ने मिलकर गर्दन काटकर हत्या कर दी। घटना आंतीचक थाना के रमजानी पहाड़िया टोली में सोमवार के अहले सुबह की है। मृतक को एक पुत्री है। मृतक मजदूरी कर अपने घर का भरण पोषण करते थे। परिजन इस मामले पर कुछ भी खुलकर नहीं कहना चाह रहे हैं। मृतक की पुत्री का आरोपी है कि सन्नी ने ही हत्या की है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोप पूसा पहाड़िया और उसके पुत्र सन्नी पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद किया है। कहलगांव एसडीपीओ ने बताया कि रामजनीपुर निवासी चैता पहाड़िया के पुत्र इतवारी पहाड़िया(30) को पूसा पहाड़िया और पुत्र सन्नी पहाड़िया ने मिलकर किसी धारदार हत्या गर्दन काटकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


