February 16, 2026

PATNA : मसौढ़ी में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या, पईन से बरामद हुआ शव

पटना। बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। ताजा मामला मसौढ़ी थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव का है, जहां गांव में स्थित एक पईन में से एक अधेड़ का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव को देखने से लगता है कि उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि शाहाबाद मुसहरी स्थित पईन में एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मसौढ़ी पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चाकू के निशान पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मसौढ़ी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि हत्या की जानकारी उन्हें ग्रामीणों के द्वारा मिली थी, जिसके बाद मसौढ़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नाग स्थान गांव के स्वर्गीय विनेश्वर बिंद के 58 वर्षीय पुत्र शिव बिंद के रूप में हुई है।

You may have missed