VAISHALI-जब बाकी कैंडिडेट खोज रहे हैं ‘टिकट’,तो मुन्ना शुक्ला खोज रहे हैं जनता के बीच जीत का ‘सर्टिफिकेट’
पटना।प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जब अधिकांश कैंडिडेट राजधानी पटना में अपने लिए टिकट खोज रहे हैं।ऐसी परिस्थिति में लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला जनता के बीच अभी से ही जीत का सर्टिफिकेट खोज रहे हैं।बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा किस दिन तक हो सकती है राजधानी पटना में विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशियों के द्वारा राजधानी पटना में टिकट प्राप्त करने के लिए अपने पार्टी के शीर्ष राजनेताओं का ‘गणेश परिक्रमा’ किया जा रहा है।वहीं इन सबसे बेखबर लालगंज के पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला लालगंज विधानसभा क्षेत्र में ‘मुन्ना शुक्ला आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत आम जनता के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।लालगंज से लगातार तीन बार चुनाव जीत सके पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला इस बार लालगंज की जनता के बीच अपने किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत कर रहे हैं।पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने कहा कि लालगंज की जनता का असीम प्यार देखकर ऐसा लगता है मानो हम आज भी इस क्षेत्र के विधायक हैं।भले पिछले चुनाव में हमें सर्टिफिकेट नहीं मिल सका।मगर विगत 5 वर्ष में जनता के प्यार ने यह एहसास दिला दिया कि मुन्ना आज भी लालगंज का बेटा है,हितेषी है,प्रतिनिधि है।उन्होंने कहा कि लालगंज की सेवा करते रहना ही उनके जीवन का उद्देश्य है।पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के द्वारा नित्य कार्यक्रम बनाकर लालगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया जा रहा है।इस क्रम में आम नागरिकों के कष्ट निवारण के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं।आम जनता से मिलने के दौरान उनकी परेशानियों को सुनकर उन्हें तत्काल हल करने की दिशा में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के द्वारा किया जा रहा सतत प्रयास देखकर लालगंज की जनता भी अभिभूत है।लालगंज के लोग पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला के टिकट को लेकर भी पूरी तरह से आश्वस्त दिखते हैं। उनके समर्थकों का मानना है कि राजग को लालगंज सीट में पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला को ही टिकट देना होगा।


