मुकेश सहनी का यू-टर्न : CM नीतीश को चिट्ठी लिख MLC चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आग्रह

पटना। खुद को एनडीए से अलग बताने वाले वीआईपी प्रमुख व मंत्री मुकेश सहनी ने जबरदस्त यू-टर्न मारा है। जिस विधान परिषद के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से मुकेश सहनी बवाल मचाये हुए थे अब उसी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को को चिट्ठी लिखी है। बता दें विधान परिषद चुनाव में भाजपा और जदयू ने आपस में सीटों का बटवारा कर लिया है। जबकि वीआईपी को सीट से वंचित कर दिया गया है।
अब मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधान परिषद में अपने पार्टी के भागीदारी को सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही अपने पत्र समाजवाद की दुहाई भी दी है। वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तरफ से लिखे गए पत्र में लिखा है कि पाटलिपुत्र की धरती हमेशा से सामाजिक न्याय, समाजवाद और लोकतंत्र में भागीदारी का साक्ष्य रहा है। लोकतंत्र में भागीदारी के अनुरूप जनप्रतिनिधि का चुनाव लोकतंत्र की मूल आत्मा है। यह भागीदारी अनुपातिक सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के अनुसरणात्मक होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय के नेता कर्पूरी ठाकुर के विचारों को उल्लेखित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आज के अनुरूप आज के समयानुकूल प्रासंगिक हो इसके लिए चुनाव में उनकी पार्टी की भागीदारी होनी आवश्यक है। इसी क्रम में बिहार विधान परिषद् के जनप्रतिनिधियों में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधितव सुनिश्चित करना अतिआवश्यक है। इसलिए नीतीश कुमार से यह गुजारिश है कि समाज के सारे वर्गों को लेकर चलने के साथ ही बिहार विधान परिषद में आरक्षण बहाल करने की प्रक्रिया शुरू करें।

You may have missed