मुजफ्फरपुर में इंजीनियरिंग के छात्र की पीट-पीटकर हत्या,बहन के ससुराल गया था,पुलिस पर भी हमला
मुजफ्फरपुर।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के चौथे चरण में सरकार के द्वारा मिली छूट के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था कि समस्या भी गहराती जा रही हैं।प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपराधिक वारदातों में इजाफा हो रहा है। मुजफ्फरपुर में दो गुटों में विवाद के बाद बहन के ससुराल आए इंजीनियरिंग के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी।दो गुटों में टकराव की इस घटना में अपने भाई की जान बचाने के प्रयास कर रही बहन तथा अन्य चार व्यक्ति भी घायल हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पर भी हमला किए जाने की सूचना है। दो गुटों के बीच मारपीट की यह घटना जिले के सकरा थाना इलाके के रघुनाथपुर दोनमां गांव की है।प्राप्त खबरों के अनुसार बुधवार की शाम मोटरसाइकिल से टक्कर लगने से कोई बकबक ने दो गुटों के बीच हिंसक टकराव का रूप ले लिया।मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें इंजीनियरिंग के छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के दूधपूरा गांव के ओमप्रकाश गुप्ता के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गई है।धर्मेंद्र कुछ दिन पहले ही रघुनाथपुर दोनमां गांव अपनी बहन के घर आया था।भाई को बचाने के दौरान छात्र की बहन आंगनबाड़ी सेविका समेत चार ग्रामीण भी घायल हो गए।ग्रामीणों की पिटाई से सकरा थाना के दारोगा ललन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।हमले में कई पुलिस कर्मी जख्मी हैं।इस दौरान तीन से चार राउंड फायरिंग भी की गई।हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस ने पांच लोगों को मौके से हिरासत में लिया है।जिनसे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं की गई।पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी हैं


