तेजस्वी बोले, जातीय जनगणना कराने को लेकर पूरे देश में होगा आंदोलन, सोनिया गांधी ने बनायी कमेटी

पटना। रविवार को जातीय जनगणना पर पार्टी कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में आंदोलन होगा। सोनिया गांधी ने इसके समर्थन में एक कमेटी बनाई है। देश की सभी राजनीतिक पार्टियों से इस मुद्दे पर बात करेंगे और सभी को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान तेजस्वी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश पर भी निशाना साधा।
तेजस्वी ने कहा कि आज किसान तबाह परेशान हैं। सड़कों पर अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। तानाशाही सरकार किसानों की बात, दुख तकलीफ नहीं सुन रही। किसान महापंचायत कर रहे। दाल में कुछ काला है। संघमय सरकार हो गयी है। गोवलकर के रास्ते पर सरकार चल रही। आरएसएस के लोग किस विचारधारा के लोग हैं ये किसी से छुपी नहीं। उसी विचारधारा के खिलाफ हम लड़ाई लड़ रहे हैं। लालू जी अगर जातिगत जनगणना को लेकर सड़क पर नहीं आते तो हम मुहिम में सफल नहीं होते। हमारी कोशिश है कि वंचित समाज मुख्य धारा में आए।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का जिक्र करते हुए तेजस्वी ने बताया कि पार्लियामेंट में कहा कि जातीय जनगणना नहीं होगी। इसलिए हमलोग एकजुट हुए, पीएम से मिलकर आए। अभी हम पीएम के फैसले का इंतजार कर रहे। कुछ लोग इसे जात-पात की राजनीति बताते हैं। लेकिन, ये समझना होगा कि जब धर्म की गिनती हो रही तो जाति की गिनती क्यों नहीं। जनगणना से फायदा होगा विकास की योजना बनाने में। हम लोगों की ये लड़ाई जारी रहेगी। हम पीएम को पत्र लिख कर रिमााइंडर भेजेंगे। केंद्र सरकार बताए क्या करना है। अगर जातीय जनगणना नहीं करनी है तो बिहार सरकार अपने खर्चे पर कराए।
बिहार में शिक्षा का स्तर खराब
वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा की क्या स्थिति है। शिक्षकों की क्या स्थिति है। नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद कर दिया। एक परीक्षा ढंग से नहीं हो रही। शिक्षक परेशान हैं। लेकिन सरकार मनमानी कर रही। सरकार का इंटरेस्ट एजुकेशन क्वालिटी सुधारने में क्यों नहीं। पद क्यों खाली हैं। शिक्षा का स्तर बिहार में सबसे ज्यादा खराब। यहां अफसरशाही हावी है। यहां परीक्षा में साउथ की हिरोइन पास कर जाती है।

About Post Author

You may have missed