स्वाभिमान के साथ अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली हमारी माताएं और बहनें सचमुच आदर की पात्र : रेणु देवी

  • चार विधानसभा क्षेत्रों में रेड़ी एवं फुटपाथ पर फल-सब्जी की महिला दुकानदारों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

पटना। पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत मंलगवार को भाजपा महानगर की महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांति केशरी के नेतृत्व में चारों विधानसभा क्षेत्रों में रेड़ी एवं फुटपाथ पर फल-सब्जी की महिला दुकानदारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कुम्हरार क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने महिला रेड़ी व फल सब्जी विक्रेताओं के परिश्रम और व्यवसाय के प्रति उनके लगन की सराहना करते हुये कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर समाज से आने के बावजूद दुग्ध-फल और सब्जी बेचकर स्वाभिमान के साथ अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली हमारी माताएं और बहने सचमुच आदर की पात्र हैं। इस अवसर पर भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा मौजूद थी।
पटना साहिब विधानसभा में पूर्व मंत्री सह विधायक नंद किशोर यादव के साथ सरला रजक, शशि बल्दियार, सरोज जायसवाल ने पटना साहिब क्षेत्र में कुल 71 महिलाओं को सम्मानित किया। नंद किशोर यादव ने कहा की कोरोना काल में लोगों के घरों तक फल और सब्जियां की खेप पहुंचाने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है और ये महिलाएं सम्मान की पात्र है।
इसी तरह बांकीपुर विधानसभा अंतर्गत राजापुर में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने 75 महिला विक्रेताओं को समानित किया। मंत्री ने कहा की निम्न आय वर्ग से आनेवाली ये महिला फल सब्जी विक्रेतायें, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत स्तंभ हैं। दीघा विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने भी फुटपाथ पर मछली-फल एवं सब्जी बेचने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण के विचारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, उपाध्यक्ष संगीता सिंह महिला मण्डल अध्यक्षा सोनी सुन्दरका, ज्योति आनंद, वार्ड पार्षद सीमा वर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह, किरण कुमारी, अमिताभ रंजन के साथ महानगर के सभी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

You may have missed