आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले विकेटकीपर बने निकोलस पूरन, 16 करोड़ में लखनऊ ने ख़रीदा

कोच्चि। इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए देकर खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी यानी 9 गुना से ज्यादा कीमत मिली। पहले वे चेन्नई की टीम में थे। IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन है। उन्हें 16 करोड़ में लखनऊ सुपरजॉयंट्स ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने पूरन को अपने साथ शामिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया था और आखिरकार लखनऊ पूरन को खरीदने में सफल रही और वो भी 16 करोड़ रुपये में, जबकि पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10।75 करोड़ रुपये में ही खरीदा था, मगर खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2022 और वर्ल्ड कप का खराब प्रदर्शन भी उनकी कीमत को गिरा नहीं पाया औ पिछली बार के मुकाबले ज्यादा पैसे दिलाए। वही बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी। 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ बटोर लिए। IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। इसमें से अब तक 10 प्लेयर्स पर 83 करोड़ खर्च हो चुके हैं। 87 प्लेयर्स खरीदे जाने हैं और 405 प्लेयर्स पर बोली लगेगी।

About Post Author

You may have missed