बिहार में उपद्रवियों के हौसले बुलंद : प्रभाकर मिश्र

  • महागठबंधन सरकार से संभल नहीं रहा बिहार, तुष्टीकरण की नीति ने उपद्रवियों का बढ़ाया मनोबल

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने महागठबंधन सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में उपद्रवियों के हौसले बुलंद हैं। पूर्णिया से लेकर छपरा तक हिंसक घटनाएं हो रहीं हैं। लेकिन, सरकार इससे पूरी तरह बेपरवाह है। मिश्र ने आज को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि असल में बिहार में अलग-अलग जगहों पर हुई हिंसक झड़पों के पीछे महागठबंधन सरकार की तुष्टीकरण नीति है। सरकार एक संप्रदाय विशेष के लोगों की पीठ पोंछती रही है। इससे उनका हौसला बुलंद है और जगह-जगह हिंसक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि इजराइल-हमास युद्ध को लेकर पूर्णिया में एक संप्रदाय विशेष के युवक ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट शेयर कर दी, जिसपर शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक पूर्णिया के चंपारनगर में जमकर बवाल हुआ। वहीं, 25 अक्टूबर को बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उपर टोल चौक से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को जा रहे लोगों पर पथराव किया गया। उपद्रवियों द्वारा कई दुकानों में आग लगा दी गई थी। एक अन्य घटना में पिछले सप्ताह शुक्रवार की सुबह छपरा के भगवान बाजार इलाके में मूर्ति विसर्जन को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गये, जिससे दो गुटों में जमकर झड़प हो गई थी। दोनों पक्ष से लोग चोटिल हुए थे। वही इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। इंटरनेट सेवा भी बंद करनी पड़ी थी। मिश्र ने आगे कहा कि ये सारे घटनाक्रम से स्पष्ट है राज्य सरकार की तुष्टीकरण की नीति से एक धर्म विशेष के उपद्रवियों के हौसले सातवें आसमान पर है।

About Post Author

You may have missed