बिहटा के स्थानीय पत्रकार मोनु कुमार मिश्रा के पिता का निधन
बिहटा। स्थानीय पत्रकार मोनु कुमार मिश्रा के पिता संजय मिश्रा का उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया।वे लगभग 58 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने अपने घर सहवाजपुर (पटेल हाल्ट) बिहटा पर अंतिम सांस ली। स्व संजय मिश्रा अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे है।शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। स्व संजय मिश्रा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।मौके पर उनके पुत्र मोनु कुमार मिश्रा व सोनु कुमार मिश्रा, पौत्र अर्णव कुमार, आरव कुमार, समर कुमार व युग कुमार, पुत्री श्वेता मिश्रा तथा दामाद विशाल पाठक सहित अन्य परिजन उपस्थित थे।उनके निधन से परिवार के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है।


