September 16, 2025

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र कल से, पांच दिनों के सेशन में ये विधेयक होंगे पेश

पटना । बिहार विधानसभा  का मानसून सत्र कल से शुरू होने वाला है। इस सात विधेयक पेश किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। इनमें तीन नए विधेयक पेश होंगे, जबकि तीन विधेयकों में संशोधन का प्रस्ताव है।

इनमें बिहार पंचायती राज संशोधन विधेयक 2021, बिहार खेल विश्वविद्यालय विधेयक 2021, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021, बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2021, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021 और बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2021 शामिल है। विधानसभा में ये विधेयक 27 व 28 जुलाई को पेश किए जाएंगे।

विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से होना है। पांच दिनों के सत्र में राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्यों के लिए दो दिन आरक्षित हैं। 26 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रथम अनुपूरक विधेयक पेश होगा जबकि 29 जुलाई को इस पर वाद-विवाद, मतदान होगा। फिर विनियोग विधेयक पेश होगा। अंतिम दिन 30 जुलाई को सदन में गैर सरकारी संकल्प पेश होंगे।

 

You may have missed