बिहार में 15 जून तक मानसून देगा दस्तक, 14 जिलों में 24 घंटे तक गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

पटना। बिहार में सबसे पहले बांका और जमुई में मानसून दस्तक देगा। इसके बाद राज्य के सभी इलाकों में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। अभी मानसून केरल से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र पहुंच गया है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी होते हुए 9 जून को ओडिशा, पश्चिम बंगाल में दस्तक देगा। फिर 11 जून को झारखंड पहुंचने की संभावना है। जहां से 12 से 15 जून के बीच बिहार के बांका, जमुई से होते हुए अन्य हिस्सों पर प्रभाव डालेगा। फिलहाल, सोमवार को बिहार में सबसे गर्म स्थान पटना रहा। तेज धूप के साथ ही उमस भरी गर्मी लोगों को रूला रहा था। इस दौरान हर घंटे हवा की रफ्तार और उसके दिशा में परिवर्तन हो रहा था और आर्द्रता अधिक होने से पूरे दिन उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा था। इस दौरान अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। पटना में अधिकतम तापमान डिग्री और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के बाद मानसून की गतिविधियां उत्तर प्रदेश के साथ ही देश के मैदानी हिस्से और हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में सक्रिय होगा। मानसून से पहले ही बिहार के सभी हिस्सों में तेज हवा के साथ ही मध्यम दर्जे की बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान पटना, गया सहित बिहार के सभी हिस्सों में वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के दक्षिण मध्य और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में स्थित पटना, गया, नवादा, नालंदा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ सहित 14 जिलों में 24 घंटे तक मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद बारिश का सिस्टम सक्रिय होगा। जिससे अधिकांश स्थानों पर बारिश और कुछ स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे।

You may have missed