big breaking- मोकामा विधायक अनंत सिंह ने किया आत्मसमर्पण,दिल्ली के न्यायालय में हुए पेश

पटना।अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है।पुलिस से फरार चल रहे मोकामा विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली के पटियाला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।प्राप्त सूचना के अनुसार बिहार पुलिस की तलाश को चकमा देते हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित कोर्ट में अपने आप को कानून के हवाले कर दिया। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने कल तीसरा वीडियो जा रहे करते हुए कहा था कि वह पुलिस के आगे सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि वह कोर्ट में ही सेंडर करेंगे तब से ही कयास लगने शुरू हो गए थे की विधायक अनंत सिंह किसी भी वक्त न्यायालय में आत्मसमर्पण कर देंगे हालांकि ऐसा अनुमान किसी को नहीं था की विधायक अनंत सिंह बिहार के जगह दिल्ली के न्यायालय में आत्मसमर्पण करेंगे।ज्ञातव्य हो कि विधायक ने अपने तीनों वीडियो में एएसपी लिपि सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि कि वे उनके खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्रवाई कर रही है। अपने वीडियो में विधायक अनंत सिंह ने जदयू सांसद ललन सिंह,नीतीश सरकार में मंत्री नीरज सिंह तथा अन्य पर इस षड्यंत्र को रचने का आरोप भी लगाया है।बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस से फरार चल रहे हैं। पिछले 5 दिनों में अनंत सिंह फरारी के दौरान 3 वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे चुके हैं। अनंत सिंह की फरारी पर सबसे ज्यादा किरकिरी जेडीयू की हो रही है।अनंत सिंह को लेकर पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

ज्ञातव्य हो कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बाढ़ की एसपी लिपि सिंह सुर्खियों में हैं। अनंत सिंह अपने ऊपर चल रही कार्रवाई को लेकर बार-बार यह आरोप लगा रहे हैं कि जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी होने के कारण लिपि सिंह उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही हैं।

About Post Author

You may have missed