मोकामा नही अथमलगोला के युवक की हुई थी खगौल में गोली मार हत्या,पुलिस को देख लग्जरी कार में लाश छोड़ फरार हो गए अपराधी
पटना।खगौल में एक लग्जरी कार में गोली मार कर जिस युवक राजा की हत्या का अपराधी पुलिस को देख फरार हुए थे वह मोकामा नही बल्कि अथमलगोला के कल्याणपुर डीह का रहने वाला था। कल्याणपुर डीह निवासी रमाकांत का बेटा राजा खगौल कैसे पहुंचा और कार में उसे कहा गोली मारी गयी इसकी तहकीकात पुलिस कर रही है । पुलिस को देख फरार होने वाले कौन लोग थे। वे लोग पेशेवर अपराधी थे या राजा के साथ ही कार में थे औऱ किसी विवाद में उसकी हत्या कर फरार हो गए इसका पता अनुसंधान में ही लगेगा । बहरहाल पुलिस के सामने राजधानी में हो रही लागतार हत्या की वारदातों को रोक पाना बड़ी चुनौती बन गयी है । बता दें कि
शुक्रवार की देर शाम बेख़ौफ़ अपराधियों ने खगौल लख पर कार सवार युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी कार से फुलवारी शरीफ की तरफ जा रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद खगौल पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दिया है। जबकि वहां मौजूद ट्रॉफिक पुलिस को देखकर कार में सवार दो संदिग्ध अपराधी कार को छोड़कर फरार हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार खगौल आरओबी के ऊपर से गुजरते हुए सीयाज स्मार्ट हाइब्रीट डेल्टा नामक एक लग्जरी कॉफी कलर की कार जैसे ही नवनिर्मित बड़ा नाला पुल के पास पहुंची वहां मौजूद ट्रॉफिक पुलिस को देखते ही कार में सवार दो संदिग्ध युवक भाग खड़े हुए। पुलिस मामला समझने के लिए कार की तलाशी ली तो पीछे के सीट के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा हैं कार का पीछे का शीशा पुरी तरह टूटा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव और कार को कब्जे में लेकर मृतक के सिनाख्त करने में जुट गई। जांच क्रम में पता चला कि लग्जरी इलेक्ट्रॉनिक कार प्राइम मुवर मोबीलीटी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। जिसका नंबर KA51AC7543 कर्नाटक राज्य का है। वहीं मृतक के पॉकेट से एक मोबाइल फोन व 400 रूपये बरामद किये गये है। शव को देखने से पता चलता है कि उसके सिर में पीछे से गोली मारकर हत्या की गई हैं। मृतक रामा कांत राय ,कल्याणपुर डीह ,अथमलगोला का पुत्र राजा बताया जा रहा है ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि मृतक के पॉकेट से मिली मोबाइल मिला है। जब इस मोबाईल में मिले एक व्यक्ति के नंबर से बात की गयी तो , हत्या हो जाने की बात सूनी तो फोन बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्या कहीं और की गई है, शव ठिकाने लगाने के लिए ले जाने के क्रम में पुलिस की मुस्तैदी देख वे दोनों संदिग्ध भाग खड़े हुए। मोबाइल में और नंबरों की जांच की जा रही है।


