February 16, 2026

परसा बाजार में बच्चा चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, थानेदार को भी पीटा

पुलिस जिप्सी पर उग्र लोगो ने हमला कर किया तोड़ फोड़

फुलवारी शरीफ। पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया। रहीमपुर गुमटी के पास जमा भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में एक चालीस साल के विक्षिप्त युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं कुछ ही देर में पुलिस वाहन भी वहां पहुंच गया, लेकिन आक्रोशित भीड़ का गुस्सा कम नहीं हुआ। बच्चा चोर की पिटाई मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की सख्या में आसपास के ग्रामीणों की भारी उस विक्षिप्त युवक पर हमलावर होकर टूट पड़ा और उसकी जान लेने पर अमादा हो गयी, उसे आक्रोशित लोगो की भीड़ से छुडाने पहुंचे थानेदार जय प्रकाश समेत कई पुलिस कर्मियों को भी भीड़ ने पिटाई कर दिया। इतना ही नही आक्रोशित लोगो का गुस्सा पुलिस वाहन पर भी टूटा और पुलिस जिप्सी को तोड़ फोड़ कर दिया गया। भीड़ में बड़ी सन्ख्या में महिलाए भी पिटाई करने में शामिल रही। आक्रोशित भीड़ किसी तरह पुलिस जिप में बैठाये गये उस युवक को अपने कब्जे में करना चाहती थी लेकिन किसी तरह पुलिस भीड़ से उस युवक को छुड़ाकर थाना ले आई। इसके बाद पूछताछ में पता चला की परसा बाजार स्टेशन के आस पास काफी दिनों से यह विक्षिप्त युवक भटकता दिखाई दिया था। शुक्रवार की सुबह कुछ शारारती तत्वों ने उस विक्षिप्त युवक को पिटने लगे और बच्चा चोरी का आरोप लगा घुमाने लगे | इस दौरान भीड़ बढती गयी और जो आया उस विक्षिप्त की पिटाई करने लगा | बहरहाल परसा बाजार थाना पुलिस ने विक्षिप्त युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया। अब पुलिस भीड़ का हिस्सा बनकर उस युवक की पिटाई करने में शामिल लोगो को चिन्हित करके गिरफ्तारी की करवाई करने में जुट गयी है। इस तरह के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर से सरकारों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को कड़ा कदम उठाने में और कितनी देर लगेगी।
थाना प्रभारी ने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों ने गलत किया है, क्योंकि अगर उन्हें किसी प्रकार का शक था तो उन्हें सबसे पहले पुलिस को सूचना देनी थी।

You may have missed