बाढ़ विधानसभा के राजग कार्यकर्ताओं ने जमकर उठाया ‘नॉनवेज’ का लुत्फ़, देखें वीडियो

बाढ़। बाढ़ विधानसभा के राजग कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जमकर नॉनवेज पकवान का लुत्फ़ उठाया। मौका था लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मुंगेर के जदयू सांसद ललन सिंह की ओर से बाढ़ विधानसभा के राजग कार्यकर्ताओं के सम्मान में भोज कार्यक्रम का। सांसद ललन सिंह इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से भोजन परोस पूछ पूछ कर खिला रहे थे। करीब 5 से 7 हज़ार कार्यकर्ता भोज में शामिल हुए और छक कर मीट- चावल उड़ाया। भोज का आयोजन बाढ़ के सवेरा सिनेमा हॉल के पास दोपहर लगभग 11 बजे से शुरू हुआ, जो शाम तक बेरोकटोक चलता रहा।

इस दौरान पत्रकारों से टाल में लगा बाढ़ की पानी के निकासी पर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि टाल के लोगों को आने वाले एक से दो दिनों में जलजमाव से छुटकारा मिल जाएगा। सांसद ललन सिंह ने कहा कि जल संसाधन विभागा के अभियंताओं से इस मामले पर बात हुई है वह वीरपुर से ड्रेजर मंगवा कर हरोहर नदी में जमेे गाद को हटाने का काम करेंगे। जिससे टाल का पानी का निकासी हो जायेगा। भोज कार्यक्रम में सूचना जन सम्पर्क मंत्री नीरज कुमार, भाजपा विधायक ज्ञाननेंद्र सिंह ज्ञानू ने कार्यकर्ताओं की पूरे जोश के साथ अगवानी किया। वहीं इस आयोजन से कार्यकर्ताओं जोश से लबरेज दिखे।