February 22, 2026

बाढ़ : विधायक ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से मांगा खर्च का ब्यौरा, मची खलबली

बाढ़। बाढ़ के स्थानीय विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ‘ज्ञानू’ ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से एक सप्ताह के अंदर खर्च का पूरा हिसाब-किताब मांगा है। जिसके बाद नगर परिषद में खलबली मच गई है।
विधायक ज्ञानू ने बताया कि काफी दिनों से नगर परिषद में गड़बड़ी होने की खबर मिल रही है, इस बाबत लोगों की शिकायत आ रही है, इसलिए कार्यपालक पदाधिकारी से खर्च के हिसाब-किताब की जानकारी लिखित रूप से ली जाएगी। कहा कि जब से वो आये हंै, तब से लेकर अब तक नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत कौन-कौन से विकास कार्य किये गए हैं, कौन-कौन सी योजना अंतर्गत टेंडर किया गया है तथा नगर परिषद में अब तक कुल कितने सामानों की खरीदारी किस रेट में और कहां से की गई है, उसका पूरा ब्यौरा मांगा है और इसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी को एक सप्ताह के अंदर देना है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के एमएलए एवं इनवाईटी सदस्य होने के नाते यह मेरा अधिकार है।

You may have missed