October 15, 2026

चुनाव से पहले जेल जाएंगे अनंत, फ्लॉप शो रहा बाहुबली विधायक अनंत सिंह का रोड शो

पटना। मोकामा विधायक एवं मुंगेर लोकसभा चुनाव लड़ने का ताल ठोक चुके बाहुबली विधायक अनंत सिंह के रोड शो पूरी तरह फ्लॉप शो रहा। इस रोड शो में मुंगेर के मतदाताओं का समर्थन कतई नहीं था। यह कहना है तृणमूल कांग्रेस के बिहार संयोजक राजीव रंजन सिंह उर्फ राजू सिंह का। राजू सिंह ने हमारे संवाददाता से एक खास मुलाकात में कहा कि अनंत सिंह ने दावा किया था कि उनके रोड शो में तकरीबन एक लाख लोग शामिल होंगे, लेकिन 15000 लोग भी शामिल नहीं हुए। राजू सिंह पूरी तरह अनंत सिंह पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह पर लगभग 50 मुकदमा हमारे नॉलेज में है और वे चुनाव से पहले जेल में होंगे। उन्होंने कहा कि वह कहते हैं कि हमारा दरवाजा मुंगेर के मतदाताओं के लिए हमेशा खुला है लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। इस दौरान राजू सिंह कांग्रेस पर भी निशाना साधना से नहीं चूके।

राजू सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से स्वच्छ छवि वाली पार्टी के तौर पर खुद का गुणगान करती रही है लेकिन मीडिया में जो खबरें आ रही है उससे यही पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी भी बाहुबलियों के भरोसे है। राजू सिंह ने नीतीश और नरेंद्र मोदी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि अबकी बार मोदी सरकार। नरेंद्र मोदी एकमात्र पीएम हैं जिन्होंने देश में विकास किया और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया वहीं नीतीश कुमार विकास पुरुष। यह नीतीश कुमार के नेतृत्व का ही नतीजा है कि बिहार का लॉ एंड ऑर्डर पटरी पर दिखता है। शाम के 7 बजे हो या रात के 12 बजे, बिहार में महिलाएं सड़कों पर बेखौफ चलती फिरती दिखती हैं। वहीं राजद शासनकाल में शाम होते ही लड़कियां घरों में कैद हो जाती थी लेकिन वह घरों में भी महफूज नहीं थी। यह नीतीश सरकार के नेतृत्व का ही नतीजा है कि आज महिलाएं हर जगह महफूज हैं।
उन्होंने कहा कि जहां पहले आरा से बक्सर जाने में 6 घंटे लग जाते थे, वहीं आज मात्र 1 घंटे में लोग पहुंच जाते हैं। उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बड़हरा विधानसभा से ताल ठोकेंगे अगर भाजपा या जदयू टिकट देती है तो भी या फिर निर्दलीय।
बता दें कि 2014 के नवंबर में राजू सिंह पर बिहटा में अनंत सिंह के लोगों ने हमला किया था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। राजू सिंह ने कहा कि जल्द ही इस मामले की गवाही शुरू होने वाली है और चुनाव लड़ने से पहले वे जेल जाएंगे।

You may have missed