2024 के मिशन को सफल बनाना पार्टी का एकमात्र उद्देश्य : उमेश कुशवाहा
पटना। आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पार्टी के रिक्त प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की। जिसमें महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ हुसैन को मनोनीत किया गया। वही इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, योग्यता एवं पार्टी के प्रति निस्वार्थ समर्पण भाव के आधार पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों का मनोयन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि महिला, अनुसूचित जाति एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हमारी पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए पार्टी में व्यापक विचार-विमर्श के उपरांत इसकी जिम्मेदारी को तय किया गया और हमें पूरा विश्वास है कि निम्न प्रकोष्ठों के नव-मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के भरोसे पर खरा उतरेंगे और निश्चित ही आने वाले दिनों में संगठन को धरातल पर विस्तार एवं मजबूती प्रदान होगी। 2024 की चुनोतियाँ को पार पाने के लिए संगठन पूरी तत्परता से अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा मुक्त भारत बनाने की दिशा में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी कमर कस चुका है। 2024 के लक्ष्य को फतह करने को लेकर पार्टी कृतसंकल्पित है।


