December 7, 2025

BIHAR : शेखपुरा में पुलिस टीम बदमाशों ने किया हमला, कई जवान ज़ख़्मी

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में शुक्रवार को पुलिस टीम पर हमला किया गया, जिसमें 6 पुलिस जवान घायल हो गए। इसमें जवान को ज्यादा चोट आने की सूचना है, जिन्हें रेफर किया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शेखपुरा सदर प्रखंड के टाउन थाना के एकसरी गांव में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान कई बदमाश वहां पहुंचे और ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को समझाने की कोशिश की उन्होंने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया, जिसमें पुलिस के कई जवान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं, थाना अध्यक्ष विनोद राम स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि दो पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य को भी चोट आई है। घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

You may have missed