February 13, 2026

गया में अपहरण की गई नाबालिक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

गया। बिहार के गया ज़िले के बांकेबजार थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाक़े से 18 दिसंबर को अपहरण की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को भी अरेस्ट किया गया है। एसएसपी आशीष भारती के अनुसार इस मामले में 18 दिसंबर को बांकेबजार थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन में उसने बताया था कि इनकी नाबालिग लड़की जो घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग गई थी उसका अपहरण कर लिया गया है।एसएसपी ने बताया इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया। थानाध्यक्ष विकास चंद्र के द्वारा लगातार छापेमारी कर इस कांड के आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय में 164 का बयान कलमबंद कराया जाएगा।

You may have missed