प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने गंगा में छोड़ी 20 लाख छोटी मछलियां, कहा- छोटी मछलियों को ना मारे मछुआरे

पटना। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आज पटना के गंगा नदी में 20 लाख छोटी मछलियां छोड़ी गई। इसी बीच बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने मछुआरों से यह अपील की है कि वे छोटी मछलियों का शिकार न करें। यदि छोटी मछलियां जाल में फंसती है तो उसे वापस गंगा नदी में छोड़ दे। उन्हे बड़ा होने दे। इसके साथ ही मुकेश सहनी ने कहा कि मछलियों के गंगा में रहने से गंगा स्वच्छ और निर्मल होगी। जानकारी के अनुसार, इस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मत्स्य संपदा योजना पूरे देश में चलाई जा रही है। उसी के तहत बुधवार को 20 लाख छोटी मछली गंगा नदी में छोड़ी गई।

इस अवसर पर बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने बताया कि जब छोटी मछलियां बड़ी होगी तब मछुआरों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मछली बड़ा होने पर सीधा लाभ मछुआरों को मिलेगा। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर पिछले दिनों 71 हजार मछलियां नदी में छोड़ी गयी। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन्मदिन पर अगले साल 71 लाख छोटी मछलियों को गंगा नदी में छोड़ने का फैसला लिया है।

About Post Author

You may have missed