जनसुनवाई : मंत्री संजय झा, अशोक चौधरी और सुमित कुमार ने सुनी समस्याएं, किया निपटारा

पटना। जदयू के प्रदेश कार्यालय में सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई की गई। जिसमें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार शामिल हुए। उक्त अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य एवं प्रवक्ता अरविन्द निषाद और अभिषेक झा भी उपस्थित थे।
तीनों मंत्रियों ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर समस्याओं का त्वरित निपटारा किया। इस दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा, जिसके बाद कई मामलों का मंत्रियों के द्वारा तत्काल निपटारा किया गया। जबकि कुछ मामलों में मंत्रियों के द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन देने के साथ ही आवेदन को समीक्षा हेतु रखा गया।

You may have missed