PATNA : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंत्री जीवेश मिश्रा का स्वागत

दुल्हिन बाजार। पटना के दुल्हिन बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा का भव्य स्वागत किया।
दरअसल, मंत्री जीवेश मिश्रा शनिवार की शाम पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के सडसी गांव में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने दुल्हिन बाजार से होकर जा रहे थे। उसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार स्थित भाजपा कार्यालय के पास मंत्री जीवेश मिश्रा की गाड़ी को रोक लिया तथा सम्मानपूर्वक उन्हें कार्यालय में लाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने मंत्री को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। जहां से प्रसन्नचित मंत्री पालीगंज की ओर प्रस्थान कर गए। मौके पर भाजपा के दुल्हिन बाजार मंडल अध्यक्ष बिनोद शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह, अजेश शर्मा, मनोज शर्मा, अभिमन्यु कुशवाहा, पंकज कुमार व शंभू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed