September 18, 2025

नीतीश बाबू पलटी मारने वाले मुख्यमंत्री, सम्राट बोले- 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनेगी

पटना। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर भविष्यमानी की है की 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनेगी व पलटू सरकार को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश बाबू पलटी मारने वाले मुख्यमंत्री हैं रोज पलटी मारते हैं और आगे भी मारेंगे। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा की अपने ही कानून को रोज बदलते करते हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार को लूटने वाला गठबंधन है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि PM मोदी बिहार में 11 जगह पर एयरपोर्ट बनाना चाहते हैं, लेकिन नीतीश कुमार के पास जमीन नहीं हैं। ना ही एम्स के निर्माण के लिए वो जमीन दे रहे हैं और ना ही एयरपोर्ट बनाने के लिए ही भूमि उपलब्ध करवा रहे हैं। बिहार के लोगों को रोजगार देना भी वो नहीं चाहते। ऐसे में वो मुख्यमंत्री क्यों बने हुए है? उनकों मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां विकास कार्य ज्यादा हो रहा है। यूपी, मध्य प्रदेश व गुजरात को देखिये। यूपी में 11 जगह एयरपोर्ट बन गया है। भोजपुर से लेकर चंपारण तक के लोग पटना एयरपोर्ट नहीं आते हैं वो बनारस एयरपोर्ट जाते है। वही गोपालगंज के लोग कुशीनगर जाते हैं और बेतिया, चंपारण के लोग गोऱखपुर से फ्लाइट पकड़ते हैं लेकिन पटना नहीं आते हैं। देवघर में एयरपोर्ट में बना तो मुंगेर व भागलपुर के लोग पटना आना ही भूल गये। अब सवाल यह उठता है कि क्या हम इसके लिए विकास कर रहे हैं कि दूसरे प्रदेश को फायदा मिले। हमें अपने प्रदेश को सुन्दर बनाना है। पलटू सरकार को उखाड़ फेंकना है। 2024 में 40-40 सीटें जीताकर फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे। नरेंद्र मोदी व डबल इंजन की सरकार जब बिहार में बनेगी तब ही बिहार बदल सकता है। वही दरभंगा में जहरीली शराब से मौत पर कहा कि जहरीली शराब से लोग आए दिन मर रहे हैं और नीतीश कुमार कहते हैं कि जो पियेगा वो मरेगा। गृह मंत्री होकर यदि बिहार में शराब बिक रहा है तो एक घंटे भी उन्हें गृह मंत्री व मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए।

You may have missed