February 15, 2026

उत्तर भारत के कई जगहों पर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, दिल्ली-एनसीआर में घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मंगलवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। जहां भूकंप के बाद अफरा-तफरी का महौल बन गया। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि अभी तक किसी भी जानमाल हानि का नुकसान कोई खबर नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई है। भूकंप के झटके चीन और पाकिस्तान तक महसूस किए गए हैं। शुरूआती जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में हो सकता है। भारत, पाकिस्तान, चीन में भी भूकंप के झटके लगे हैं। फिलाहल अधिकारिक जानकारी का इंतजार है। इससे पहले असम के मध्य भाग में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर आया और इसका केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित सोनिपुर जिले में था।

You may have missed