4 जुलाई को जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम

  • कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 4 जुलाई को सदाकत आश्रम में

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चार जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महत्वपूर्ण बैठक आहुत कर रही है, जिसमें सभी जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे। यह बैठक 4 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित की जाएगी।.प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करने वाली है। प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह बैठक अत्यंत आवश्यक है और सभी जिला अध्यक्षों व कार्यकारी अध्यक्षों से इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

You may have missed