October 29, 2025

PATNA : रामनवमी पर्व को लेकर महावीर मंदिर में उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

पटना। रामनवमी पर पटना में होने वाले आयोजनों और झांकियों में जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बता दे की इस वर्ष रामनवमी का त्योहार 30 मार्च, 2023 को मनाया जाना हैं। जिसको लेकर जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पटना SSP राजीव मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। अधिकारीद्वय ने पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर में इस विषय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों, महावीर स्थान न्यास समिति, शोभा यात्रा अभिनंदन समितियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। डीएम डॉ. सिंह व SSP मिश्रा ने कहा कि पर्व के अवसर पर उत्कृष्ट विधि-व्यवस्था संधारण, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहेंगे। वही इस बैठक में सचिव, महावीर स्थान न्यास समिति, महावीर मंदिर, पटना आचार्य किशोर कुणाल द्वारा आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। वही उन्होंने कहा कि हर वर्ष प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह का प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

वही इस वर्ष भी प्रशासन एवं महावीर स्थान न्यास समिति के समन्वय से रामनवमी पर्व सफलतापूर्वक संपन्न किया जाएगा। वही आगे आचार्य किशोर कुणाल के सुझाव पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम द्वारा नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी। जिला प्रशासन की तरफ से नगर दण्डाधिकारी, पटना पुलिस की तरफ से पुलिस उपाधीक्षक तथा पटना नगर निगम के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, नूतन राजधानी अंचल को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया। वही उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण के सभी उपायों को ध्यान में रखकर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पुरूष एवं महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पंक्तियों में कतारबद्ध ढंग से दर्शन की व्यवस्था रहेगी। बैरिकेडिंग मजबूत रहेगा। मेडिकल कैम्प एवं अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। वीडियोग्राफी एवं CCTV से गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा। शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वाटर ATM एवं वाटर टैंकर की व्यवस्था रहेगी।

You may have missed